महाराजपुर विधानसभा के गांधी ग्राम इलाके में आज होली महोत्सव सेवा समिति व क्षेत्रीय जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन व सांस्कृतिक समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता व महामंत्री लाला त्रिवेदी ने किया।
इसमें राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। इसमें मनमोहन फूलों की होली का आनन्द आये अतिथियों व भक्तो पर पुष्प वर्षा कर होली का आनन्द लिया। उन्होने होली पर्व बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व भाई चारे का त्योहार है। हमे गिले सिकवे दूर कर होली का पर्व एक दूसरे से गले मिलकर मनाना चाहिए।
56 भोग का प्रसाद वितरण किया। हज़ारों लोगो ने इस मनमोहक होली का आनन्द लिया। कार्यक्रम संयोजक लाला त्रिवेदी ने बताया कि गांधी ग्राम में यह होली महोत्सव विंगत 20 वर्ष से लगातार कराते आ रहे हैं। इसमें राधा कृष्ण की मनमोहक नृत्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। बनारस से आये गायक ने लख्खा सिंह की आवाज में भजन सुनाकर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। जिसमें विभिन्न शहरों से कलाकार आते हैं।
इसमें प्रमुख रूप से विजय त्रिवेदी, एस एन मिश्रा , के एल कुशवाहा, अमिताभ पाण्डेय,श्री कांत द्विवेदी,नरोत्तम दास , अनिल राय, अशोक मेम्बर, सुरेन्द्र अवस्थी,वीडी राय, राकेश तिवारी , संतोष शुक्ला, धर्मेन्द्र तिवारी, नमन मिश्रा, अजय शुक्ला आदि हजारो लोगो ने शिरकत किया।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















