Advertisement

कानपुर टेन्ट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा खोली गई फूलों की होली

सोसाइटी धर्मशाला, पान्डु नगर कानपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमे समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कपूर एवं एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक विजय कपूर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित साहनी के द्वारा दिए गए प्रारम्भिक भाषण से कार्यक्रम की शुरूआत हुई, पूर्व विधायक एवं प्रधान संरक्षक ने समारोह में सभी टेन्ट व्यापारी भाइयों को सम्बोधित किया।
होली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण केन्द्र फूलों की होली रही, साथ ही महामंत्री सुनील श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष महेश चन्द्र गुप्ता ने समारोह में आये सभी व्यापारी भाइयों को शुभकामनाये दी।
समारोह का समापन चेयरमैन बलवीर सिंह सलूजा के सम्बोधन के साथ समापन हुआ, जिसमें निम्न लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
शैलेन्द्र सिंह, अनूप निगम, सतीश कश्यप, त्रिलोचन सिंह, रविन्दर सिंह, संजय मिश्रा, शरद अग्रवाल, राकेश कुशवाहा, रजनी कटियार, पंकज तोमर, कुलबीर बग्गा, अनिल चर्तुवेदी, अतुल निगम, सुनील भषीन, धीरेन्द्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, मयंक वर्मा, अभिषेक यादव, अक्षत अरोड़ा, परमजीत सिंह, सिमरन सिंह छाबड़ा, विवेक निगम, दिपांशु अवस्थी उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh