Advertisement

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल कानपुर इकाई द्वारा मनाया होली मिलन समारोह

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल (रजि) कानपुर इकाई द्वारा रंगोली गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया।
प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष कानपुर महानगर कपिल सब्बरवाल ने बताया कि रंगोली गेस्ट हाउस लाजपत नगर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर के सभी राजनैतिक दलों के विधायक एवं पदाधिकारीगण एवं नगर के प्रमुख व्यापार मंडल पदाधिकारीयों ने कानपुर महानगर के प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत करी और होली के पावन पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और राधा कृष्ण का नृत्य और फूलों की होली खेली। इस भव्य कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडे महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर पूर्व विधायक सतीश निगम विधायक नीलिमा कटियार, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील बजाज महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा जिला अध्यक्ष युवा अध्यक्ष आयुष द्विवेदी लाल बंगला व्यापार मंडल के सुशील गुप्ता जी गुमटी व्यापार मंडल के राजेश गुप्ता नरेश भाटिया सरदार एसपी सिंह राजेंद्र गुप्ता पूर्व पार्षद त्रिवेदी पार्षद विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी कपिल शर्मा ने की। मुख्य संरक्षक विजय कपूर और अध्यक्ष ऋषि कत्याल की मौजूदगी में
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणजीत सिंह बिल्लू सौरव गुप्ता अजय श्रॉफ सौरभ गोसाई भारत त्रिवेदी अनुज जायसवाल अवनीत सिंह रणजीत सिंह बब्बू गुरमीत भाटिया राजेश कटियार मौजूद थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh