Advertisement

आशा शुक्ला बनी ब्राह्मण जागरूकता समिति महिला सभा कानपुर नगर की अध्यक्ष

ब्राह्मण जागरूकता समिति के शीर्ष विप्र बंधुओं द्वारा और समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय दुबे जी के द्वारा आशा शुक्ला को ब्राह्मण जागरूकता समिति महिला सभा का कानपुर नगर अध्यक्ष बनाया गया,उनके संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क कौशल और क्षेत्रीय लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई
वरिष्ठ समाजसेवी आशा शुक्ला ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मैं समिति के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने तथा समिति की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करूंगी।” और समाज के वंचितों असहाय वृद्ध कमजोर महिलाओं के मौलिक अधिकारों एवं केंद्र प्रदेश की सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने का काम तथा समाज में हो रहे अन्याय के विरुद्ध न्याय दिलाने का काम समिति द्वारा करने का कार्य करूंगी
इस अवसर पर समिति कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर समिति में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और समिति को आगे बढ़ाने का वचन दिया।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा शुक्ला , रीता मिश्रा,सरिता तिवारी,रानी शुक्ला,कल्याणी शुक्ला,मीना दीक्षित,रुचिमा अवस्थी, इंद्रा शुक्ला, रिचा पाठक, प्रिया मिश्रा, गुरुसा मिश्रा ,उन्नति मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh