Advertisement

मासिक मीटिंग एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

गुडस एण्ड सर्विस टैक्स पेंशनर वेलफयर एशोसियेशन की मासिक मीटिंग एवं होली मिलन समारोह राज्य कर भवन कानपुर में गंगा राम (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। मीटिंग मे उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों के निस्तारण हेतु जोन स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी को भंग किये जाने की पुरजोर मॉग की गई। होली मिलन समारोह में विभागीय एवं अन्य विभागों से पधारे कवियों और गीतकारो, भजन गायकों ने अपने सुरिले अन्दाज में समा बांध दिया। इस अवसर पर ए०एन० द्विवेदी, ज्ञानेश त्रिपाठी, साहिद अख्तर, प्रमोद पाण्डेय, शिव किशोर, फूल सिंह राजपूत, सतीश कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विनादे दीक्षित, विनोद प्रकाश मिश्रा, एच०एन० तिवारी, हरीशचन्द्र गुप्ता, श्रीमती नीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh