कानपुर नगर। सनशाइन पब्लिक स्कूल केशवपुरम में Inspire and Aspire 2025-26 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार तिवारी, अपर शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश एवं सन्तोष कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक थे। प्रबंधक महोदय निर्मल तिवारी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व ईश- स्तवन तथा त्रिदेवी वंदना से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वर में स्वागतगीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हें बच्चों के द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद कार्यक्रमों, नारी संघर्ष सम्मान का, बच्चों को भोजन का सदुपयोग करने का संदेश देने के लिए ‘द साइलेंट स्टमक’, पापा मेरी जान, सीमा पर देश के जवानों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए ‘यूनिफॉर्म्ड हार्ट-बीट ऑफ इंडिया’ इत्यादि का मंचन किया गया। जब बच्चे मंच पर योग द्वारा शिव साधना व स्केटिंग शूज में नृत्य करते दिखे तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।
कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में विद्यालय के मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक महोदय के कर कमलों द्वारा विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले तथा विद्यालय में अलग- अलग गतिविधियों एवं खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले मेधावी छात्र -छात्राओं को भी प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने अपने मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रबंधक महोदय द्वारा पिछले सत्र में हाईस्कूल में साइंस व कॉमर्स में प्रथम आये छात्र-छात्राओं को चन्द्रशेखर स्मृति अवार्ड में छात्रवृत्ति के रूप में प्रत्येक को रु.5100/- धनराशि प्रदान की गई।
प्राधानाचार्या पूजा गुप्ता के भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट



















