जी एन के इन्टर कॉलेज, सिविल लाइंस कानपुर में दो शिक्षको प्रधानाचार्य अवधेश कटियार व वरिष्ठ शिक्षक शिवेंद्र सिंह भदौरिया के सेवानिवृत होने पर विदाई व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, जी एन के स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष मूल चन्द्र सेठ, मैनेजर वरूण मेहरोत्रा व पांडे गुट के शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी , एन पी सिंह गौर सचिव शिक्षा विभाग ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके किया। तदोपरांत भानु प्रकाश शुक्ल ने ज्योत से ज्योत जगाते चलो गीत एवं छोटी सी बच्ची सानवी सिंह ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया । तदोपरांत दिलीप कुमार मिश्रा ने सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना,दीप्ति ने सत्यम शिवम सुंदरम , गगन शुक्ल ने आजकल याद कुछ और रहता नहीं ,दीपक शिरोमणि ने कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता गीत गाकर आये अतिथियों को भावविभोर कर दिया । वहीं भानु प्रकाश शुक्ल व दीप्ति के युगल गीतों सभी को रोमांचित किया ।ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना गीत से इस विदाई बेला में सभी की आँखें नाम कर दीं। विधालय की शिक्षिका शिवा पांडे ने दिया जलते है, फूल खिलते हैं बड़ी मुश्किल से दिल मिलते हैं।अवकाश प्राप्त जी एन के इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवधेश कटियार व वरिष्ठ शिक्षक शिवेंद्र सिंह भदौरिया का माल्यार्पण, पगड़ी, शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है, वह समाज से जुड़कर समाज सेवा में समर्पित हो जाता है। एक शिक्षक अपने जीवन में हजारों बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है। जी एन के स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष मूल चन्द्र सेठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक हमें जान अर्जित कराकर अच्छे मुकाम तक पहुंचता है हमें गुरुओ का सम्मान करना चाहिए। प्रबंधक वरूण मेहरोत्रा ने कहा कि दोनों शिक्षको ने विधालय में 36 साल की सेवा दिया है, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि अवघेश कटियार ने अपना पूरा जीवन ईमानदारी के साथ शिक्षण कार्य में लगाया। बच्चों के हित में वर्षौ से गरीब बच्चों को कापी वितरण कराते आ रहे हैं।विधालय के प्रधानाचार्य अवघेश कटियार ने कहा कि आज विदाई के अवसर पर हमारी आंखे नम हो रही है। रिटायर्ड के बाद हमारी कोशिश रहेगी कि समय निकाल कर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का प्रयास करेंगे। मंच का संचालन दिलीप कुमार मिश्रा व भानु प्रकाश शुक्ल ने बखूबी निभाया। वरिष्ठ शिक्षक व उप प्रधानाचार्य आर सी मिश्रा ने अवकाश प्राप्त शिक्षको के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया । जयेंद्र कुमार व वरिष्ठ शिक्षक अशोक शुक्ला ने भानु प्रकाश शुक्ल के पूरी टीम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और समारोह को बृहद रूप देने के लिए धन्यवाद व आभार पी पी उपाध्यय ने दिया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह यादव,भगवत जोशी, जितेंद्र कुमार , अजीत शुक्ला, आलोक पाण्डेय, गगन कटियार, राजेन्द्र पाल,अजय मिश्रा, शैलेश बिहारी श्रीवास्तव, पी पी उपाध्यय, राजीव शुक्ला,दीप शिखा चौहान, निशा दिवाकर, अपर्णा द्विवेदी, सुचित्रा , सुमन द्विवेदी, अल्पना पांडे, संतोष दुबे,शिवा पांडे ,आदि लोग मौजूद रहे।
विदाई व सांस्कृतिक समारोह


















