भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप कुमार तिवारी कानपुर उत्तर द्वारा पंचदेव मंदिर केडीए दुकान मार्केट दबौली में आम जनमानस के सहायता हेतु सेवा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कानपुर लोकसभा एवं गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के इस कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय नेताओं एवं नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, हज़ारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह विशाल भंडारा दोपहर से शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि इस सेवा कार्यालय में आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा,अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें लाभान्वित करना ही मेरा उद्देश्य है। इस अवसर पर कुश गुप्ता गोपाल अग्निहोत्री विनीत मिश्रा संतोष तिवारी शशिकांत मिश्रा गगन तिवारी आनंद मिश्रा रमन तिवारी अखिलेश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















