कानपुर नगर। पांडू नगर स्थित गुरुद्वारे के सामने संदूक बाय निया स्टोर का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ वाहेगुरु की गुरुवाणी का पाठ कर किया गया। इस अवसर पर संदूक बाय निया की प्रोपराइटर निष्प्रीत ने बताया कि हमारे इस स्टोर में आने वाले ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे स्टोर में आइए और इसमें हर तरह का सामान मिलेगा। कपड़े, बेडशीट, डेकोरेशन, हैंडबैग आदि उपलब्ध हैं, जो कि ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज भी हो सकते हैं, ओजस्विता ने बताया कि हमारे इस स्टोर का नाम संदूक बाय नियां है, इसमें निया का मतलब सोनिया से है, उनकी क्रिएटिविटी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस स्टोर को शुरू किया गया है जिसमें क्लॉथ और एक्सेसरीज उपलब्ध है, इंडियन, इंडो वेस्टर्न, वेस्टर्न और कस्टमाइजेशन के साथ कपड़े उपलब्ध है। सोनिया भटिया ने कहा कि हमारे इस स्टोर की ओपनिंग हुई है यहां हमें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा। बाजार से बना हुआ माल नहीं मिलेगा, इसीलिए कानपुरवासियों से अनुरोध है कि एक बार हमारे स्टोर अवश्य आए और हमारी डिजाइन को देखें और साथ ही हमारे इस स्टोर में किसी तरह की कोई कमी हो तो उसे भी हमें बताएं और हमें इस स्टोर को बहुत ही आगे तक ले जाना है। उद्घाटन अवसर पर निष्प्रीत, सोनिया भाटिया, पायल, ओजस्विता, बेबी भाटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















