Advertisement

“नर सेवा नारायण सेवा” के भाव से सेवा भारती कानपुर को सौंपी एंबुलेंस की चाबी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसंगिक संगठन सेवा,समृद्धि,जागरण, प्रशिक्षण ,स्वास्थ्य,संस्कार, स्वावलंबन,शिक्षा आदि क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से “नर सेवा नारायण सेवा के भाव से देश सेवा करने वाले संगठन” सेवा भारती कानपुर प्रांत को देश के रक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी “एरॉन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र ने अपनी कंपनी के सी एस आर फंड से सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री गजेंद्र और टीम के प्रयासों से सेवा भारती के स्वास्थ्य आयाम को मारुति ईको ऐसी एम्बुलेंस दान की। एस बी कार प्राइवेट लिमिटेड के महा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने सेवा भारती के प्रांत मीडिया प्रभारी निर्मल त्रिपाठी एवं विभाग मंत्री जय भदोरिया,गोविंद सिंह, शिल्पी त्रिपाठी को एम्बुलेंस की चाभी सौंपी।
अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सक्सेना ,महामंत्री रमा शंकर ,देवेन्द्र भदौरिया, अतुल निगम ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत मीडिया प्रभारी निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि एम्बुलेंस में विधिवत अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण लगने के बाद बहुत जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा, जिससे कि यह एंबुलेंस आम जनमानस के हितार्थ लाभदायक हो सके।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh