कानपुर, प्रथम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देश के अमर शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन एवं सनातन वैदिक रामराज के संयुक्त तत्वाधान में गोल चौराहे पर स्थित आजाद प्रतिमा के समक्ष दिलीप सिंह बागी एवं अजय कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में अमर शहीद मंगल पांडे की मूर्ति पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा प्रारंभ होने से पूर्व उपस्थित लोगों ने अमर शहीद मंगल पांडे के चित्र पर माला अर्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शाकिर अली उस्मानी ने किया। इस अवसर पर राजीव अग्निहोत्री, राजेश बाजपेई,मोहम्मद रियाज, डॉक्टर अरुणा शर्मा, रमेश चंद पांडे, पदम कांत गुप्ता, विनीत मिश्रा, सुनीता अग्निहोत्री, रमेश चंद्र दीक्षित, अनिल कुमार शुक्ला, रजनीश निगम, शाकिर अली उस्मानी,बी. डी. जायसवाल आदि मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















