Advertisement

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर नगर। श्रमिक भारती टी आई 394 विकास नगर कानपुर के द्वारा नटवन टोला  में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 78 रोगी लाभान्वित हुए, लाभार्थियों को डाक्टर एस. एस .तिवारी द्वारा वी.पी. की जॉच, शुगर जॉच, एच आई वी/सिफलिस स्क्रीनिंग तथा कुछ दवा निःशुल्क वितरित की गई। साथ ही साईं हॉस्पिटल बर्रा की टीम के द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण भी आयोजित किया गया, कुछ रोगियों को आई प्रदान किए गए तथा मोतियाबिंद चिन्हित होने पर नि:शुल्क सर्जरी के लिए रेफर किया गया। एस टी एस सुनील उत्तम के द्वारा टीवी स्क्रीनिंग तथा सैंपल लिए गए, इस शिविर में हिमांशी कमल, दिव्या उमराव,श्याम सिंह, अरुण दुबे और रविकांत वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh