Advertisement

फूलबाग फल मंडी अग्निकांड व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा डाक द्वारा ज्ञापन, मुआवजे की मांग

केस्को की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार, डाक द्वारा भेजी अपनी फरियाद

कानपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों ने फूलबाग फलमंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। केस्को की कथित लापरवाही के कारण हुए इस अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने हेतु मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया गया ।
शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी और पीड़ित व्यापारी बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर (जीपीओ) पहुंचे यहां व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा।
व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन और विभाग की सुस्ती के कारण उन तक अभी तक कोई राहत नहीं पहुंची है, इसलिए उन्हें सीधे सूबे के मुखिया का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
ज्ञापन के माध्यम से मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने आरोप लगाया कि मंडी क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों और केस्को की अनदेखी की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ, बार-बार शिकायत के बावजूद केस्को के अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दिया, इस अग्निकांड में कई छोटे और मध्यम वर्गीय फल व्यापारियों की जीवनभर की पूंजी जलकर खाक हो गई है, सिद्धार्थ काशीवार, अध्यक्ष उतर प्रदेश व्यापार मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “फूलबाग फल मंडी का अग्निकांड कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करना सरकार और विभाग की नैतिक जिम्मेदारी है मुख्यमंत्री को भेजे गए।

 

ज्ञापन में व्यापारियों की मुख्य मांगें
1- हर व्यापारी को रु 2,75,000/= की मुआवज़ा राशि जिससे कि ये फ्रीज़र , फ्रेम , दूकान बॉउंड्री आदि का निर्माण करके फिर से अपने जीवन कि शुरुआत कर सकें।
2- इन व्यापारियों को पुनः पुरानी जगह पर ही दूकान लगाने की अनुमति प्रदान कि जाए।
3- ये सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में पुनः ऐसी बिजली विभाग कि लापरवाही का खामियाजा ऐसे लघु व्यापारी और उनके आश्रितों को न उठाना पड़े।
इस मौके पर सिद्धार्थ काशीवार ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे सूबे के मुख्यमंत्री इन गरीब फल वालों की बात को गंभीरता से लेकर उचित मुआवजे का ऐलान करेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है ।।
इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार, संगठन मंत्री आनंद गुप्ता, अजय आनंदी, अजय श्रीवास्तव शीलू, रूबी कटेरिया, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे, अग्निकांड पीड़ितों का नेतृत्व प्रीति सोनकर ने किया पीड़ितों में समस्त 29 परिवार उपस्थित थे ।।
अंत में सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यापारियों की सुध नहीं ली गई, तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh