Advertisement

नये कलाकारों को तालाश करके उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगी संस्था

आल इंडिया फिल्म्स एंड फ्रेटरनिटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक संस्था के संरक्षक सुरेश सचान के नेतृत्व में संपन्न हुई । इस बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों गगन शुक्ल, दीपक शिरोमणि,सागर सचान को बधाई के साथ ही मई, जून में होने वाले महोत्सव पर विस्तार से चर्चा हुई । संरक्षक सुरेश सचान ने कहा कि उनकी संस्थान में एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है और प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को शॉर्ट फिल्म्स व आगामी प्रोजेक्ट में जगह दी जाएगी । उसके साथ साथ नृत्य ,गायन व लघु फिल्म की प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, जिसमें नये कलाकारो को मौका भी दिया जायेगा। जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा समिति एन पी सिंह गौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस महोत्सव में प्रतिभाओं की खोज के लिए उनका विशेष योगदान रहेगा , उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में एक पत्र भेजकर अवगत कराया जाय ,जिससे विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिले । जिससे गांव देहात से छुपी हुई नई प्रतिभाओं की खोज हो सके । संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने संरक्षक सुरेश सचान को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । वहीं शिक्षक एवं संस्था के मीडिया प्रभारी  दिलीप कुमार मिश्रा ने एन पी सिंह गौर जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ल ने कहा कि इस आयोजन में 50 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों को भी अवसर दिया जाएगा साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था लगातार नये कलाकारों का प्रोत्साहन कर रही है।
इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा , प्रमोद भाटिया ,सुनील चौरसिया ,रितेश राय, राधा भाटिया , अनवर हुसैन ,अंजना त्रिवेदी , आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh