Advertisement

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की एक महत्वपूर्ण बैठक हवेली रेस्टोरेंट, फजलगंज में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की एक महत्वपूर्ण बैठक हवेली रेस्टोरेंट, फजलगंज में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से अनुषांगिक इकाइयों युवा उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) एवं आईटी मंच (उत्तर) की औपचारिक घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष विजय पंडित की संस्तुति उपरांत की गई।
प्रमुख रूप से कानपुर उधोग व्यापार मंडल आई.टी.मंच के जिलाध्यक्ष-सन्दीप जैन एवं युवा उधोग व्यापार मंडल (उत्तर) अध्यक्ष-महेन्द्र गुप्ता की घोषणा की गई। साथ ही युवा उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के गठन के अंतर्गत पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई
इसी क्रम में आईटी मंच (उत्तर) के लिए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि युवा उद्योग व्यापार मंडल संगठन की ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है, जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करेगा तथा शासन-प्रशासन में प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि युवा व्यापार मंडल एवं आईटी मंच की टीम का आगामी 15 दिनों के भीतर व्यापक विस्तार किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। इस मौके पर संदीप जैन ,राहुल,अमित दोसर ,राजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh