Advertisement

ब्राह्मण को संगठित होकर आयोग गठित करने की जरूरत है

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा के तत्वावधान में आज वर्तमान सामाजिक परिवेश में ब्राह्मण की दशा व दिशा पर विचार  एक विशाल गोष्ठी का आयोजन गंगा नगर सोसायटी, नवाबगंज में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज, रमा कान्त अग्निहोत्री, डा के के शुक्ला, शिव शंकर त्रिपाठी ने परशुराम जी की फोटो पर दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि आज ब्राह्मण को एक होने की जरूरत है। ब्राह्मण को आज हथियार रखने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं गिरीश चंद्र तिवारी, अरविंद कुमार अवस्थी, भूपति तिवारी आदि ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार लगातार ब्राह्मण का अपमान करती आ रही है। ब्राह्मण समाज को संगठित होने की जरूरत है। अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए संगठित होना चाहिए। सामाजिक रुप से सुरक्षित होने के लिए आयोग गठित होना बहुत जरूरी है। सरकार किसी की भी हो हमें अपनी ताकत का एहसास कराना है । इसमें प्रमुख रूप से शिव शंकर त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, राजेश शुक्ला,  दिलीप कुमार मिश्रा, गिरीश मिश्रा, अनिल पांडेय,चंदन पांडेय , अंजलि अवस्थी,गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, देवा नन्द तिवारी, रमेश चंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh