Advertisement

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का 135वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

 

कानपुर, भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का 135वाँ जन्मोत्सव मैकरॉबर्टगंज स्थित छोटी पार्क में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गौतम बुद्ध व बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात त्रिसरन एवं पंचशील का पाठ हुआ जनसमूह को संबोधित करते हुए भारतीय दलित पैंथर के प्रांतीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने कहा बाबा साहेब ने हमें स्वाभिमान से जीने की राह दिखाई है आज का दलित वर्गजाग चुका है और अपने अधिकारों व संविधान की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर करने को तत्पर है शिक्षा, संगठन और संघर्ष के जिस रास्ते पर बाबा साहेब ने हमें चलना सिखाया, उसी का परिणाम है कि आज हमारे समाज के लोग उच्च पदों पर आसीन हैं अब यह कारवां रुकने वाला नहीं है कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए मुख्य रूप से यशवंत सिंह यादव लोकतंत्र सेनानी, मुख्य अतिथि एन. के. गौतम अधीक्षण अभियंता कानपुर, मुख्य वक्ता अचल सिद्धार्थ यादव, अध्यक्षता रमेश बौद्धाचार्य वरिष्ट समाजसेवी, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए शहर-ए-काजी अब्दुल कुद्दस हादी, सैय्यद तौफिक अहमद, सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड अध्यक्ष, गुरु सिंह महासभा और पास्टर जितेन्द्र सिंह, मुन्ना हज़ारिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भीम भोज का आयोजन चलता रहा विचार गोष्ठी के उपरांत एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जो मैकरॉबर्टगंज से शुरू होकर ग्वालटोली, आर्यनगर, स्वरूप नगर, घंटाघर, मोतीझील, ईदगाह और परेड होते हुए नाना राव पार्क पहुँची यहाँ बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी लोग अम्बेडकर मेले में सम्मिलित हुए इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh