Advertisement

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ओम शंकर तिवारी के आवाहन पर प्रदेश के सम्मानित राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारियोॅ के नेतृत्व में एवं कानपुर मंडल सहित विभिन्न मंडलों व जिलों के सम्मानित पदाधिकारियोॅ सदस्यों की उपस्थिति में दिनांक 16, 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को चलने वाले संसद के विशेष सत्र में चार सूत्रीय मांगे रुपया 7500 प्लस डिए एवं पति पत्नी को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगें अविलंब मंजूर करने हेतु क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदय नगर कानपुर में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन एवं सभा कर वरिष्ठ पदाधिकारियोॅ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रम मंत्री मनसुख मांडवीय भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन भविष्य निधि आयुक्त महोदय को सौंपा गया।
उक्त सभा में प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने बताया कि हमारी पेंशन बढ़ोतरी का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है सभी लोग एकता बनाए रखें परिणाम श्रीघ्र मिलेगा। सभा में राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के .एस तिवारी राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी प्रांतीय समन्वयक जय रूप सिंह परिहार प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे मुख्य समन्वयक मुख्यालय उमाकांत बिसेन प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिनंदन पांडे कानपुर नगर सचिव एवं मीडिया प्रभारी सुधीर मिश्रा प्रांतीय संयुक्त सचिव इंतजार अहमद प्रांतीय संगठन सचिव ज्ञान प्रकाश पाठक आदि ने संबोधित किया प्रांतीय अध्यक्ष ए पी सिंह को नियुक्त पत्र देकर लखनऊ मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया। अंत में सभा का सफल संचालन प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी एवं प्रांतीय समन्वक जय रूप सिंह परिहार ने किया। सभा के अंत में सभा अध्यक्ष अशोक यादव ने सभी आए हुए साथियों को धन्यवाद देते हुए विधिवत सभा का समापन किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh