नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर आज छावनी विधानसभा के निवर्तमान विधायक रधुनदन सिंह भदौरिया ने नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम का आयोजन कानपुर दक्षिण ज़िले के यशस्वी जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में स्थानीय गेस्ट हाउस, आर के गैलेक्सी जी टी रोड में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप उपस्थित मुख्य वक्ता आभा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान विधायक रधुनदन सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उसके बाद वंदे मातरम् गीत गाया। आशा द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला शक्ति को 33% आरक्षण का लाभ दे रहे हैं,यह आरक्षण लोकसभा व विधानसभा में मिलेगा, गरीब किसानों की बेटी को भी इस आरक्षण का लाभ मिलेगा। अब बेटी बोझ नहीं, भविष्य है। यह कानून विधायकी व निकायों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व को बढ़ावा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मंच संचालन कर रही आशा पांडेय ने किया। पार्षद नीलम शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने एक सराहनीय कदम बढ़ाने का कार्य किया है। अन्य महिला वक्ताओं ममता राजपूत ,वीना सिंह, नीलम तिवारी आदि ने नरेंद्र मोदी के इस कानून के नियम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान बढेगा, देश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इसमें प्रमुख रूप शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजक आशा पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहीं। जिला मंत्री वंदना गुप्ता , पार्षद वार्ड 74 नीलम शुक्ला , मधु तिवारी सुषमा चौहान, राजदूत , बिना सिंह, प्रेम लता तिवारी , मनीषा मिश्र नीलम अवस्थी, सनी जायसवाल, विजय दुग्गल आदि लोग मौजूद रहीं।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















