Advertisement

अस्पताल से भागने की कोशिश में था लुटेरा, पुलिस ने फिर से पकड़ लिया

एक शातिर लुटेरा अस्पताल से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी ये कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी को पहले मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी निगरानी में पुलिसकर्मी लगे हुए थे।

इसी दौरान उसने मौका देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम तुरंत एक्टिव हो गई। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई और जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी को कुछ ही देर में झाड़ियों के पास छिपा हुआ पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस तेजी से की गई कार्रवाई के लिए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh