कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति, नई दिल्ली के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल के सभी कार्यालयों के अलावा कानपुर मुख्यालय में भी दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मध्यावकाश में सफलतापूर्वक विरोध प्रदर्शन सभा में पास अध्यक्ष केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को संबोधित संकल्प पत्र को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अर्पना करन मैडम को अग्रसारित करने हेतु दिया गया. विरोध प्रदर्शन 16 अप्रैल से लेकर 13 मई तक मध्या अवकाश प्रदर्शन. धरना, वॉकआउट, एवं हड़ताल प्रस्तावित है..
कानपुर मुख्यालय स्थित आयकर भवन प्रांगण, सिविल लाइंस में विरोध प्रदर्शन को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के महासचिव काम० राघवेन्द्र सिंह एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के महासचिव काम० सुनील कुमार ने निम्न दस मांगों के समर्थन में मुख्य संबोधन किया।
मांगों का चार्टर (Charter of Demands):
1. कैडर रिव्यू एवं पुनर्गठन (Cadre Review & Restructuring) प्रक्रिया को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए।
2. वर्ष 2014 बैच तथा उसके बाद के PR IRS अधिकारियों द्वारा झेली जा रही समस्याओं का समाधान किया जाए।
3. आयकर अधिकारियों (ITOs) के लिए 01.01.2014 से ऑल इंडिया इंटर-से वरिष्ठता सूची (AIISL) को अंतिम रूप दिया जाए।
4. भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service) के भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए।
5. निरीक्षक (Inspector), कार्यालय अधीक्षक (Office Superintendent) एवं कर सहायक (Tax Assistant) के पदों के भर्ती नियमों में निम्नानुसार आवश्यक संशोधन किए जाएं:
(i) निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु OS एवं स्टेनो ग्रेड-I का अनुपात दोनों फीडर कैडरों की वास्तविक स्वीकृत संख्या के अनुसार निर्धारित किया जाए।
(ii) RY 2026 के लिए OS पद पर पदोन्नति हेतु TA ग्रेड से सभी पात्र कर्मचारियों को शामिल किया जाए तथा ठहराव (stagnation) दूर करने हेतु DR एवं PR अनुपात में संशोधन किया जाए।
(iii) कर सहायक (Tax Assistant) के भर्ती नियमों को अंतिम रूप दिया जाए, जिसमें DR एवं PR अनुपात में संशोधन कर ITEF के सुझावों के अनुसार MTS/NS/LDC से सभी पात्र कर्मचारियों को RY 2026 हेतु पदोन्नति का अवसर दिया जाए।
(iv) कार्यालय अधीक्षक (OS) के पद पर पदोन्नति हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की शर्त में संशोधन किया जाए।
6. इंटर चार्ज ट्रांसफर (ICT) नीति को पुनः लागू (restore) किया जाए।
7. सेवा संबंधी न्यायिक निर्णयों (Service Litigation Verdicts) का लाभ समान परिस्थितियों वाले कर्मचारियों को प्रदान किया जाए:
(i) माननीय बॉम्बे उच्च न्यायालय के 01.01.1996 से संबंधित निर्णय का लाभ प्रदान किया जाए।
(ii) जिन निरीक्षकों ने ग्रेड पे ₹4800 में चार वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें ₹5400 ग्रेड पे (PB-2) प्रदान किया जाए।
(iii) अग्रिम वेतनवृद्धि (Advance Increment) के कारण उत्पन्न वेतन विसंगति, जिसमें वरिष्ठ कर्मचारी कनिष्ठ से कम वेतन पा रहे हैं, को दूर किया जाए।
(iv) वर्ष 2001 के कैडर पुनर्गठन के कारण समान या उच्च वेतनमान में समाहित कर्मचारियों को ACP/MACP का लाभ प्रदान किया जाए।
(v) 5वें वेतन आयोग के अंतर्गत ₹5000-8000 एवं ₹5500-9000 वेतनमान में गलत तरीके से निर्धारित वेतन को संशोधित कर 6वें वेतन आयोग के अनुसार ₹6500-10500 (PB-2, GP ₹4200) में पुनर्निर्धारण किया जाए।
(vi) ₹4600 ग्रेड पे (PB-2) को 01.01.2006 से लागू किए जाने के संदर्भ में निरीक्षक/PS/AO का वेतन CCS (Revised Pay) Rules, 2008 के नियम 7 के अनुसार न्यूनतम वेतन ₹13860 (₹7450 के अनुरूप) पर निर्धारित किया जाए, न कि ₹12090 (₹6500 के अनुरूप)।
(vii) राजस्व विभाग की विभागीय विसंगति समिति (Departmental Anomaly Committee) की सिफारिशों के अनुसार IB/CBI के समान ग्रेड वाले निरीक्षकों के वेतन में असमानता को दूर किया जाए।
8. विभाग में वर्तमान कार्य परिवेश को ध्यान में रखते हुए सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के कार्यों/दायित्वों को अंतिम रूप दिया जाए तथा ITBA एवं अन्य मॉड्यूल में उचित जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएं।
9. नव-प्रोन्नत आयकर अधिकारियों (ITOs) को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएं, वर्तमान उपयोगकर्ताओं के पुराने लैपटॉप बदले जाएं, AO एवं PS कैडर के अधिकारियों तथा निरीक्षकों को भी स्वीकृत प्राधिकरण के अनुसार लैपटॉप प्रदान किए जाएं।
10. स्क्रूटिनी निपटान के लिए बार-बार और अव्यावहारिक रिपोर्टिंग आवश्यकताओं तथा कृत्रिम समय-सीमाओं को तत्काल समाप्त किया जाए।
इस प्रदर्शन की अध्यक्षता एस.के. वर्मा, (अध्यक्ष,ITGOA) एवं बृजेश कुमार (सर्किल अध्यक्ष,ITEF) तथा संचालन वरिष्ठ साथी शरद प्रकाश अग्रवाल, संयोजक द्वारा किया गया। इसके अलावा इस अवसर पर आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ से प्रमुख वक्ताओं में शांति भूषण मिश्रा, शिवेन्दु श्रीवास्तव, नवनीत शुक्ला के अतिरिक्त पंकज यादव, मुकेश कुमार, अनिल चौधरी,शिव कुमार, वैभव सचान, रजत सिंह, रवि कुमार, शिवम पाल, के.के.शुक्ल, मोहन लाल मुकेश,
संजय कुमार, प्रवीण बाजपेयी, वैभव सचान, अनूप तिवारी, विवेक दीक्षित, राम प्रताप, तन्मय त्रिपाठी, दीपंकर चौरसिया, क्षितिज शुक्ला, राजेश गौर, उमेश वर्मा, अजय वर्मा, ब्रजेश पांडेय, उमाशंकर मौर्या, शशांक ज्योति सहित भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर प्रदर्शन को सफल बनाया



















