Advertisement

बरगद का पेड़ कटने से नाराज मेयर प्रमिला पाण्डेय बोली होगी कार्यवाही

चकेरी के लाल बंगला राजीव नगर में बीते शुक्रवार को  शोरूम मालिक ने 60 साल पुराना बरगद का पेड़ कटवा दिया था। घटना से गुस्साए स्थानीय पार्षद जितेंद्र चौरसिया समेत कई लोगों ने शोरूम के बाहर और सड़क पर बैठकर हंगामा किया था। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर समझाकर लोगों को शांत कर दिया था। वहीं, शनिवार को महापौर प्रमिला पांडे घटना का मौका मुआयना करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरगद के पेड़ में सैकड़ो महिलाएं पूजा करती हैं। पेड़ काटने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh