Advertisement

सेना में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला एक शातिर आरोपी पकड़ा गया है।

थाना चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए इस मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया आरोपी शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह, जो गोरखपुर के पिपरही का रहने वाला है, लोगों को सेना में खेल कोटे से नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके लिए वह फर्जी खेल प्रमाण पत्र बनवाकर लोगों से धोखाधड़ी करता था।

पुलिस को उसके पास से कई सामान भी मिला है, जैसे 6 एटीएम कार्ड, 1 एसबीआई पासबुक, 1 पैन कार्ड, 5 अलग-अलग आईडी कार्ड, कैंटीन और डिपेंडेंट कार्ड, 4 मोहर, 1 इंक पैड, सेना से जुड़े बैज और मेडल, कुछ दस्तावेजों की कॉपी, 44 पासपोर्ट साइज फोटो और 20 वर्दी में फोटो।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh