Advertisement

समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सर्व जातीय बौद्ध धम्म संस्कार सामूहिक विवाह का वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया

समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सर्व जातीय बौद्ध धम्म संस्कार सामूहिक विवाह का वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया सामूहिक विवाह का 19वाँ वर्ष है जिसका आयोजन 30, अप्रैल, 2026 को मोतीझील में आयोजित किया जा रहा है। हर रविवार को युवकों-युवति का परिचय सम्मेलन में अभी भी तांता लग रहा है नित्य प्रति जोड़े अपना रजिस्ट्रेशन अभी भी कराने पहुँच रहे हैं। विवाह हेतु 90 जोड़ों को वस्त्र वितरण किया गया गणमान्य अतिथियों द्वारा एक सूत्र में बंधने वाले सभी जोड़ों को वस्त्र वितरण किया गया सभी के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। इस मौके पर समिति के सचिव पैंथर धनीराम बौद्ध ने सम्बोधन में कहा कि अभी 90 जोड़े हैं यदि 100 जोड़े भी होगें तो भी इनकी शादी बड़ी शान से मोतीझील लॉन नं0-3 में सम्पन्न करायी जायेगी तथा उनके अभिभावकों को भी सम्मान-सेवा-सत्कार में कोई कमी नही आने दी जायेगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है रही  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ो को लाभार्थी बनाने की पूर्ण कोशिश की जायेगी।

वस्त्र वितरण समारोह में दिलीप गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार (प्रान्तीय महासचिव) मुन्ना हाजरियां रमेश यादव नीरज श्रीमती मनीषा पैंथर, राहुल गौतम ने वस्त्र वितरण कर समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आने का आवाहन किया। वस्त्र वितरण समारोह में  सैकड़ों रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवक व युवतियां भी शामिल थे। उपस्थित समूह को श्रीमती मनीषा पैंथर (व्यवथापक) ने धन्यवाद व समस्त जोड़ो को बधाई दी

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh