कानपुर के सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि स्टूडियो का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइल मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित इसरानी ने फीता काटकर किया यह सैलून हेयर,ब्यूटी,मेकअप के क्षेत्र में जाना जाता है। मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित इसरानी ने इस दौरान कहा कि कानपुर के सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि स्टूडियो को खोला गया जिसको लेकर मैं बेहद खुश हूं और हमारा उद्देश्य है कि हर ग्राहक को बेहतरीन और किफायती लग्जरी सेवाएं प्रदान करना है। इस शाखा के साथ हम एक और नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि यह कानपुर वासियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा। वही ऑनर सुमिता ने बताया कि यह मेरा दूसरा सैलून है पहला किदवई नगर ने खोला था ग्राहकों के डिमांड पर सिविल लाइंस में ओपन किया है इस अवसर पर सैलून सेवाओं में विशेष छूट का ऑफर दिया जाएगा मैं सभी से आग्रह करती हूं कि एक बार स्टूडियो की सेवाओं का लाभ अवश्य लें।
इस मौके पर ऑनर अर्पित ने भी कहा कि हम लोगों ने एक अच्छे स्टाप को चुना जो ब्रांड की वैल्यू को समझ सके और सैलून का माहौल ऐसा होना चाहिए कि क्लाइंट खुद को खास महसूस करें इसी के साथ आज इसकी शुरुआत हुई है। वही इस दौरान स्टूडियो की अद्वितीय और भव्य डिजाइन का प्रदर्शन किया गया है। वही कोआन इवेंट और वेडिंग प्लानिंग से वरुण मल्होत्रा का भी पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर वही आए सभी सम्मानित गणों ने इसकी सराहना करते हुए डीजे, डांस एवं स्वादिष्ट व्यंजनो का लुफ्त उठाया।
रजत तिवारी की रिपोर्ट


















