कानपुर। गुरुद्वारा निराला नगर में केंद्रीय गुरमत सभा का 32वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसके साथ खालसा सृजना दिवस बैसाखी पर्व का आयोजन भी हुआ। कीर्तन दरबार में संगत ने गुरबाणी का रसपान किया व अटूट लंगर छका।
ज्ञानी अजीत सिंह ने बताया कि सात अप्रैल से चल रहे सहज पाठ और श्रीअखंड पाठ साहिब का रविवार को समापन हुआ। कुलदीप सिंह राजा ने गुरबाणी शबद से संगत को भाव-विभोर किया।
कार्यक्रम में नई कमेटी का गठन कर प्रमुख सेवादारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणधीर सिंह पिंका, सुरेंद्र सिंह रूहानी, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह, राजकुमार लालडिनानी, संजय अरोड़ा, जितेंद्र सिंह, आशीष आहूजा, मनीष मंधानी, परमजीत सिंह गांधी मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















