Advertisement

पहलगाम हमले में आतंकवादी की गोली में मारे गये 26 लोगो को याद किया

एक शाम पहलगांम, जम्मू-कश्मीर में शहीदो के नाम पर आज लाजपत नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक व उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत किया। पहलगांव हमले में जान गंवाने वाले के एक साल पूरा होने पर कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार का दर्द एक बार फिर झलक पड़ा। इस बाबत शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशनया द्विवेदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी 26 लोगो को शहीद घोषित करके एक स्मारक बनाया जाना चाहिए। जब तक सरकार 26 लोगो को शहीद का दर्जा नहीं देगी हमारी यह मांग लगातार जारी रहेगी। हमारी जन्म देने वाली माता पिता व सास ससुर का भरपूर स्नेह हमको मिल रहा है। हमारे सास ससुर हमेशा स्वस्थ रहें व खुश रहे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। हमने जो खोया है उसकी भरपाई इस जन्म में संभव नहीं है। पुराने याद ताजा करते हुए कहा कि हम शुभम द्विवेदी व परिवार के साथ 18 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर घूमने गये थे, 22 अप्रैल को परिवार के साथ पहलगाम गये, 25 अन्य पर्यटकों के साथ धर्म पूछकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया। शुभम से कलमा पढ़ने को कहा था,वह न पढ़ने पर हमारी आंखो के सामने गोलियों से भून दिया। वह दृश्य जीवन भर नहीं भूलेंगे। पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि देश के 26 जवान शहीद हुए हैं, आतंकवादी ने धर्म पूछकर मारा है। पूरे देश में रोष है। इन परिवारों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। एक शहीद स्मारक का भी निर्माण होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि पूरी सरकार शुभम के परिवार के साथ खड़ी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपरेशन सिंदूर चलाकर बदला लिया है। आतंकवाद खत्म होना चाहिए। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हमारा इस परिवार से पुराना रिश्ता है, जब शुभम द्विवेदी के साथ घटना घटी,मन बहुत दुखी हो गया। उस दिन ब्रिजेश पाठक जी लगातार केन्द्र सरकार के साथ बातचीत करके शव को घर तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया है। लखनऊ से आई कवियित्री कविता तिवारी व गौरव चौहान ने देश भक्ति पर काव्य पाठ करके आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकुंद मिश्रा, निवर्तमान विधायक रधुनंदन सिंह भदौरिया, स्वप्निल वरुण, नीलमा कटियार, विनय मिश्रा, सुरेन्द्र अवस्थी, श्री ओम द्विवेदी, मनोज शर्मा, अन्नू अवस्थी, कवि घीरज कुमार चंदन, अनिल दीक्षित,  दिलीप कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh