कानपुर नगर। खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ एक्सप्रेस रोड स्थित मंदिर में मनाया गया। बीते तीन दिनों से चल रहे कार्यक्रम का समापन हुआ तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जनसेवा कुटुंब से जुड़े पवन वर्मा ने बताया कि बीते तीन दिनों से यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले श्री खाटू श्याम की शोभायात्रा मंदिर परिसर से आसपास के क्षेत्र एक्सप्रेस रोड, हूलागंज, सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर होते हुए वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यह भी बताया कि कल एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम बाबा का विशाल कीर्तन भी आयोजित किया गया है,इसमें सभी भक्तगण आमंत्रित है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विकास तिवारी, वीरेंद्र द्विवेदी, पवन वर्मा, राजीव यादव, मनोज द्विवेदी,सुनील साहू,बिनय मिश्रा, स्वतंत्र जायसवाल, विवेक मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















