Advertisement

कैंट विधायक हसन रूमी और फ़खर इक़बाल पार्षद पति द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

विधायक द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कानपुर नगर में पिछले कई वर्षों से जटेटा की वावेग कंपनी, जल निगम और नगर निगम द्वारा सीवर, पाइपलाइन व निर्माण कार्यों के नाम पर सड़कों की खुदाई बिना एनओसी के की जा रही है। इन गड्डों के कारण आम जनता की जान जोखिम में पड़ रही है।

विधायक ने ज्ञापन में बीते शनिवार को हुए हादसे का भी जिक्र किया। अहिरवां निवासी रिटायर्ड नगर निगम सफाई सुपरवाइजर लक्ष्मीकांत शर्मा (62) और उनकी पत्नी आशा शर्मा (55) की इस हादसे में मौत हो गई थी। दोनों स्कूटी से सिद्धनाथ घाट मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

आरोप है कि जाजमऊ की 150 फीट रोड पर बने गड्ढे में स्कूटी फिसल गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। विधायक ने बताया कि चार महीने पहले जाजमऊ के बुढ़ियाघाट में भी एक बच्ची की डूबकर मौत हो गई थी, जिसमें जटेटा की लापरवाही सामने आई थी।

विधायक हसन रूमी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी अधूरे खुदाई कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। खुले मैनहोल और गड्डों को तत्काल सुरक्षित किया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बरसात से पहले काम पूरे नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और यह मुद्दा आगामी विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh