कानपुर,ज्येष्ठ मास के अवसर पर श्री बालाजी भक्त परिवार समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी महाराज मंदिर के महंत अनुभव पांडे के संयोजन में फूलबाग चौराहे के पास विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप छोले-चावल का भंडारा भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अर्चना पांडे,आदर्श पांडे, स्वदेश, सुभाष चंद्र, सौरभ, अंकित, कौशल और राजेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण


















