कानपुर। लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज में पूर्व सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एवं जन सामना हिंदी समाचार पत्र के स्वामी एवं प्रधान संपादक श्याम सिंह पंवार का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंडित जितेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर श्याम सिंह पंवार का पगड़ी पहनाकर, पुष्पमाला और मोतियों की माला से स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में श्याम सिंह पंवार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री महर्षि वाल्मीकि सेना कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार ने श्याम सिंह पंवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने समाज, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने भी श्याम सिंह पंवार को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव, कानपुर महामंत्री पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र, सुरेश, राम प्रकाश भारती, प्रदीप वाल्मीकि, भोला हजरिया, संतोष भारती, प्रदीप त्रिवेदी, अमित कुमार, अवनीश सिंह, विजय मसीह, अनिकेत सुनील वाल्मीकि, जय प्रकाश, राहुल यादव, राजन शर्मा, अंकुर कश्यप, अंकुर यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















