Advertisement

कलक्टरगंज पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,5 गिरफ्तार

कानपुर:

कमिश्नरेट कानपुर नगर की थाना कलक्टरगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन और 5,990 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलक्टरगंज पुलिस लगातार क्षेत्र में हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं की जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना के आधार पर सीपीसी कॉलोनी स्थित मॉल गोदाम के सामने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत (निवासी बांदा), हर्षित उर्फ रुद्र प्रताप सिंह (निवासी फतेहपुर), सोनू गुप्ता (निवासी बांदा), करन वर्मा (निवासी जालौन) और शिवकुमार (निवासी कोयला नगर, कानपुर) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों के मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन तथा 5,990 रुपये नकद बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना कलक्टरगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 59/2026, धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh