कानपुर। समाज के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) का योगदान अतुलनीय है। उनके इसी निस्वार्थ योगदान और उत्कृष्ट कार्यों को रेखांकित करने के लिए लायंस क्लब कानपुर गंगेश द्वारा रविवार को ‘द ब्रिज होटल’ (ग्रेस बैंक्विट, जीटी रोड) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता ने की।
समारोह में कानपुर के करीब 22 वरिष्ठ डॉक्टरों और 23 वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक लायन सी.ए. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का और सह-संयोजक डॉ. मधु भार्गव ने डॉक्टरों का परिचय कराकर गरिमामयी ढंग से सम्मान कराया।
सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियाँ वरिष्ठ चिकित्सक: डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. बिजेंद्र शुक्ल, डॉ. अनुपम मेहरोत्रा, डॉ. देशराज गुर्जर, डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. स्वप्ति गुप्ता, डॉ. राजीव भार्गव, डॉ. कार्तिक अग्रवाल, डॉ. अजीत सहित अन्य डॉक्टर,वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट लायन ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अंकुर कोयल, विनीत रुंगटा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, दीप मिश्रा, मलय गुप्ता, शैलेश शर्मा, आकाश गुप्ता सहित अन्य सी.ए. इस गरिमामयी अवसर पर लायंस क्लब के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, वरिष्ठ सदस्य, पास्ट प्रेसिडेंट और भारी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
के.के. साहू की रिपोर्ट


















