राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण का प्रतिनिधि मंडल ईश्वरी गंज एवं लालहेपुर गांव पहुंचा। सचेंडी किसान नगर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक्सीडेंट से किसान परिवार के 18 लोगों की दर्दनाक मौतें हुई है। प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मिलकर सभी को सांत्वना दी एवं घटना की समुचित रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी जिसके आधार पर पीड़ित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार से 25 -25 लाख रुपए एवं 5 -5 लाख रूपये मुआवजा राशि राहत कोष से दिलाने की मांग की जाएगी। मौके की जानकारी के अनुसार यह घटना भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उदासीनता के कारण हुई है जबकि क्षेत्रीय सांसद भोले सिंह द्वारा वर्ष 2019 में शिलान्यास किया जा चुका है इसके बावजूद आज दिन तक कार्य नहीं हुआ है मौके की स्थिति के अनुसार सचेंडी के ठीक सामने ओवर ब्रीज शीघ्र नहीं बनाया गया तो इस तरह की घटनाएं पुनः हो सकती है केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मांग करते हैं कि घटनाओं को रोकने हेतु ओवर ब्रिज शीघ्र बनाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव गोविंद त्रिपाठी स्वामी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव राम प्रकाश मिश्रा रजनीश यादव आकाश प्रजापति प्रेम प्रकाश दुबे अरूण यादव आनंद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
सचेंडी हादसे में मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचा प्रसपा का प्रतिनिधिमंडल


















