Advertisement

पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

ललितपुर।विधानसभा चुनाव 2022 भयमुक्त निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में कस्बा पाली में सीआरपी फोर्स की बटालियन सशस्त व पुलिस जवानों के साथ शनिवार को पूरे पाली कस्बे में फ्लैग मार्च किया।पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली के नेतृत्व में कस्बा पाली की सड़क पर मुख्य मार्गो चौराहों एवं कस्बे की गलियों में जाकर भयमुक्त मतदान करने को जागरूक किया साथ ही लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया।इस दौरान एसएचओ पाली तिलकधारी सरोज समेत पुलिस वल एबं सीआरपी के जबान मौजूद रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh