Advertisement

महिला दिवस पर शक्ति स्वरूप, सम्मान समारोह का होगा ,आयोज़न।

रजत श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08.03.2021 दिन सोमवार को शक्ति स्वरूप सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति अपने स्तर से लगातार महिला सशक्तिकरण हेतु विगत कई वर्षो से कार्यरत है, उसी कड़ी में समिति ने शक्ति स्वरूप सम्मान समारोह में विशिष्ट क्षेत्रोँ से चयनित 21 महिलाओं को उनकी विशेषताओं के कारण शक्ति स्वरूपा सम्मान 2021 देने का निर्णय लिया है। महामंत्री दीप्ति सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शोभा बढानें के लिए स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। सम्पूर्ण समारोह में विभिन्न कार्यक्रम जैसे राधा कृष्ण की अदभुत झांकी एव फूलों की होली शिव शनी आर्ट ग्रुप गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना, दुर्गा स्तुति, सूफी नृत्य, सर्जिकल स्ट्राइक, गिद्दा पंजाबी नृत्य, गर्ल्स मोलेस्टेसन एक्ट, रिप्रजेंटेशन ऑफ़ इन्डियन कल्चर फैशन शो पद्मावत जौहर एव बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उत्साहवर्धन हेतु 11 बेटियों का सम्मान व् सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह सहित 11 अतिविशिष्ठ अतिथि, 41 विशिष्ट अतिथि, 51 विशेष अतिथि, 51 गेस्ट ऑफ़ ऑनर का सम्मान किया जायेगा, एवं विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 21 मातृ शक्ति महिलाओं को शक्ति स्वरूपा सम्मान से सुशोभित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष-अरविन्द सिंह, महामंत्री-दीप्ति सिंह, प्रद्युम्न अवस्थी, भावना अदलखा, विनोद सिंह, राम जी शुक्ला, नेहा जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh