Advertisement

महिला को नौकरी के बहाने लाकर करवा रहे थे देह व्यापार

कानपुर

एक महिला (मूल निवासी पश्चिम बंगाल) द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि उसे नौकरी का झांसा देकर शहर लाया गया और अनैतिक देह व्यापार में धकेला गया। इस संबंध में थाना स्तर पर एफआईआर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई है। पूछताछ के दौरान एक अभियुक्त, रोहित वर्मा, को हिरासत में लिया गया है। उससे गहन पूछताछ में शहर के कई होटलों के नाम प्रकाश में आए हैं, जहां इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा विभिन्न होटलों में समन्वित (coordinated) रेड की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटलों के रजिस्टर, पहचान पत्र (आधार आदि) की उपलब्धता एवं सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की जा रही है। अब तक लगभग 20 होटलों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। संबंधित होटल संचालकों को पूछताछ हेतु बुलाया जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित पीड़िताओं एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक व अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh