Advertisement

शिवरात्रि पर्व को लेकर,सीओ कर्नलगंज के नेतृत्व में,एक बैठक का किया गया,आयोजन।

कानपुर में शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर चल रही है, जिसके चलते शनिवार को ग्वालटोली थाने में सीओ कर्नलगंज के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आनंदेश्वर मंदिर के महंत और अन्य सामाजिक लोगों के साथ बैठक की गई ।सीओ कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि, शिवरात्रि को लेकर यह बैठक की गई है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं, वहीं श्रद्धालुओं को आने-जाने के में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए कतार बद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ-साथ महिलाओं के लिए अलग लाइन लगाई जाएगी, जबकि विकलांग लोगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की जाएगी ,इस दौरान उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी और महिलाओं पुलिस को भी लगाया जाएगा, जो संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे । इसके साथ- साथ पूरे मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी|

संवाददाता:- आनंद शर्मा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh