Advertisement

सिद्धनाथ तट पर भव्य गंगा जन्मोत्सव समारोह

अखिलेश भारतीय मठ मंदिर के तत्वावधान में आज गंगा जन्मोत्सव पर सिद्धनाथ के तट पर गंगा दशहरा का भव्य समारोह बहुत धूम धाम से मनाया गया।
जिसमें गंगा पूजन, चुनरी अर्पण, यज्ञ,हवन ,महा आरती व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत किया। इस बाबत सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर अरूण चेतन्य पुरी महराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि गंगा प्राण की जननी है।गौ मुख से लेकर गंगा सागर तक आज गंगा दशहरा का समारोह मनाया जा रहा है। गंगा तट के निकट 42 करोड़ लोग निवास करते हैं। 2500 किमी तक गंगा फैली हुई है। यह 6 राज्य से होकर गुजरती है, गंगा की रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना है। वृक्ष लगाने के साथ साथ हमको उसको आगे बढ़ाने का भी संकल्प लेना है। गंगा दशहरा आज के दिन इसलिए मनाया जाता है आज के दिन गंगा धरती पर आई थी इसलिए इसे हम गंगा जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। देर शाम गंगा तट पर चुनरी अर्पण करके आरती का भी आयोजन किया गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल, दिलीप कुमार मिश्रा, डा के के शुक्ला, राजेश शुक्ला, भानू प्रकाश शुक्ला ने सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चेतन्य पुरी महराज को रुपटटा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा उमेश पालीवाल, कनिष्ठ पांडे, भूपेंश अवस्थी, सुरेश अवस्थी, अशोक भाटिया, दिलीप कुमार मिश्रा, जग महेंद्र अग्रवाल, डा के के शुक्ला, अरूण द्विवेदी, विनोद गुप्ता, मनीष पांडेय आदि लोगो ने शिरकत किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh