Advertisement

लाल बंगला से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

लाल बंगला में शिव कटरा से महिलाओं ने जगन्नाथ की रथयात्रा श्रीश्री गौरांग महाप्रभु मंदिर से निकाली, रथयात्रा में ढोल-नगाड़े के साथ साथ रथ चल रहे थे, जिसमें एक रथ में जगन्नाथ, बहिन सुभद्रा, और बालभद सवार रहे, अन्य रथों में राम दरबार, कृष्ण दरबार, शिव दरबार ,काली दरबार व मां का दरबार है। रथयात्रा में निवर्तमान सांसद सत्यदेव पचौरी,निवर्तमान विघायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, राकेश तिवारी, सांसद रथ यात्रा महिलाएं ही खींचती है। रथयात्रा लाल बंगला बाजार, सब्जी मंडी,एन टू रोड, केडीए चौराहे होते हुए पुन मंदिर में समाप्त होती है। श्रद्धालुओं को भंडारा कराया जाता है। इस बाबत दुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष उषा सब्बरवाल ने कहा कि 17 साल से रथयात्रा का दायित्व महिलाएं ही उठाती हैं। मंदिर की सजावट, रथयात्रा, झांकी व महाप्रसाद का भी मंडल की महिलाए ही करती है। इसमें प्रमुख रूप से शालिनी दुग्गल,पूनम कपूर, स्वाती कपूर,रेखा गुप्ता, प्रेमा चौधरी, सुमन चौधरी, गुड्डी, सोनिया, विजय दुग्गल, अमित गुप्ता, आलोक गुप्ता,राम कुमार साहू, कीर्ति वर्मा, सुरेन्द्र सोमानी,सनी जायसवाल आदि लोग विशेष सहयोग दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh