Advertisement

गीता प्रेरणा महोत्सव में युवाओं को जोड़ने की जरूरत है

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास ट्रस्ट द्वारा आज आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश गीता प्रेरणा महोत्सव 2025 जनेश्वर मिश्रा पार्क लखनऊ में 23 नवंबर 2025 दिन रविवार जिसमें पूज्यनीय मोहन भागवत जी, माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महराज का पाथेय 10000 प्रबुद्धजनों मध्य मा0 राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार की उपस्थिति में प्राप्त होगा। जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करने हेतु प्रस्तावित किया जाएगा। इस हेतु यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस कानपुर में एक तैयारी बैठक का आयोजन डॉ उमेश पालीवाल अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। सभा मध्य डॉ उमेश पालीवाल अध्यक्ष श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास ने आगामी कार्यक्रम हेतु स्वामी ज्ञानानंद जी महराज एवं न्यास के संयुक्त कार्यक्रम की भूमिका, दायित्व एवं आवश्यकता पर विस्तार से अपने विचार रखे तथा लखनऊ में होने वाले विशाल गीतानुरागी प्रेरणा महोत्सव में कानपुर की अग्रणी भूमिका पर चर्चा की तथा गीता को विश्वग्रंथ घोषित करने एवं जन -जन तक पहुंचाने हेतु युवाओं का आवाहन किया ,बैठक मध्य मा. अरुण पाठक एम एल सी ने आज के युग में गीता की आवश्यकता एवं गीता थेरेपी जो मन एवं विचारों को दृढ़ता प्रदान कर समाजोन्मुख बनाने पर अपने विचार रखे। गीता का उद्देश्य संस्कार है।
बैठक में प्रमुख रूप से माननीय अरुण पाठक, डॉ उमेश पालीवाल, परमानंद शुक्ल, कमल त्रिवेदी, डॉ बलराम नरूला,डा दिलीप कुमार मिश्रा,मुकेश पालीवाल, डॉ हरीश अजमानी, सुधीर भाई मिश्र, अरुण चैतनय पुरी, पूनम त्रिवेदी, के के शुक्ल, राजेंद्र अवस्थी, इंद्र मोहन रोहतगी, अरुण मिश्र, अवध बिहारी मिश्रा, पी सी अग्निहोत्री, अनिल गुप्ता, डाक्टर अरूण दीक्षित,अरुण मिश्रा, शिवाकांत मिश्र, अमित अग्रवाल, राहुल मिश्रा, अभय शंकर द्विवेदी, अजय शंकर शुक्ला, तुश्मूल मिश्रा, अखिलेश मिश्र, शैलेन्द्र दुबे, डा दिलीप कुमार मिश्र, शिवाकांत मिश्र, डॉ मनोज प्रजापति, श्याम बाबू गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh