Advertisement

कुरीतियों का तर्पण करने उतरी बेटियां

युग दधीचि देहदान अभियान प्रमुख के मनोज सेंगर के नेतृत्व में आज सरसैया घाट पर महातर्पण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सांसद जगतवीर सिंह दोण, जग महेंद्र अग्रवाल, शेष नारायण त्रिवेदी, उमेश पालीवाल ने दीप पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने अजन्मी बेटियो के लिए अपने हाथों से तर्पण किया। मनोज सेंगर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सनातक धर्म में अपने परिवार में किसी की मृत्यु के बाद पूजन पाठ करके तर्पण विधि विधान से पूजा पाठ किया। बेटियों की गर्भ में हत्या कर दी जाती है उसका तर्पण कोई नहीं करता है हमारी टीम 2011 से लगातार तर्पण करते आ रही हैं। प्रयाग से आये कर्नल प्रभा अवस्थी,अटल की पौत्री नंदिता मिश्रा, नीलम त्रिवेदी,रमा महाना, माधवी सेंगर सहित करीब 40 महिलाओं ने तर्पण का कार्य किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि तिवारी, अनिल राय, संजय भारती, पियूष सिंह,देव पूजन,मधुकर महाना आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh