Advertisement

शिक्षक सम्मान समारोह

राधा कृष्ण के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आज समाजवाद पार्टी के महाराजपुर विधान सभा के मनोज शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक, शिक्षिकाओं व प्रबंधको को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस बाबत मनोज शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षको के साथ अन्याय किया जा रहा है शिक्षको को पढ़ाई न कराके अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाई जा रही,कभी जनगणना,कभी चुनाव ड्यूटी,पशु गणना, मिड डे मील आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, भाजपा सरकार लगातार शिक्षको के अन्याय कर रही है। अन्य वक्ताओं आशा यादव, चेतन चौहान, सोनू त्रिपाठी आदि ने भी शिक्षको की ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को चेताया, 2027 से सपा की सरकार बनने पर शिक्षक का सम्मान करते हुए केवल भविष्य में अच्छी शिक्षा का निर्माण करना है। समाज में गुरुओ व वकीलो के सम्मान में कमी आई है। हमारी सरकार बनने पर हम शिक्षक व शिक्षिकाओ की समस्या को सबसे पहले हल करेंगे। शिक्षक सम्मान समारोह में डा के के शुक्ला, आशा यादव, डा दिलीप कुमार मिश्रा , सुनील गुप्ता, अपर्णा जैन, आशा यादव सहित 140 शिक्षक, शिक्षिकाओं व प्रबंधको को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट करके सम्मानित किया।
इस समारोह में मुख्य रूप से अपर्णा जैन, नीतेन्द्र यादव, राजीव उपाध्याय, डा राजन दीक्षित, चंदन पांडेय, डा के के शुक्ला, एस पी पांडे, चेतन चौहान, संतोष यादव आदि लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh