Advertisement

फैसल के लिये मैदान में उतरी एम.एस.ओ

 

कानपुर – एम.एस.ओ. कानपुर और एम.एस.ओ. उन्नाव का प्रतिनिधिमंडल काजी ए शहर उन्नाव मुफ्ती निसार अहमद मिस्बाही के साथ बांगरमऊ में पुलिस हिरासत में जान से मार दिए जाने वाले फैसल के घर गए और फैसल के घर वाले वाले से मुलाकात की। काजी ए शहर उन्नाव मुफ्ती निसार अहमद मिस्बाही साहब ने फैसल के घर वालो को आश्वासन दिया की उनके बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी जी जान से मेहनत करेंगे और दोषियों को सजा जरूर दिलवायेंगे.
वासिक बेग बरकाती ने कहा की अब बहुत हो गया अब ज़ुल्म बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ज़लिमो को उनके अंजाम तक पंहुचाने में हर मुमकिन कोशिश की जाएगी, इस मौके पर काज़ी ए शहर उन्नाव मुफ्ती निसार अहमद मिस्बाही साहब, मौलाना शोएब मिस्बाही, वासिक बेग बरकाती, अदनान बरकाती, सुहैल कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh