Advertisement

चोरों ने दी चुनौती जाजमऊ पुलिस को थाने के करीब हाइवे के किनारे बंद मकान को बनाया निशाना

 

कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के जेके कॉलोनी में सोमवार तड़के दंपति के घर में घुसे चोर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। दंपति गेहूं काटने के लिए गांव गए हुए थे। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर दंपति वापस लौटे तब सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है।

मूलरूप से नर्वल के शिशुपुर के रहने वाले जवाहरलाल वर्तमान में पत्नी विद्या देवी के साथ जेके कॉलोनी में रहते हैं। वह टेनरी में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। बीते शनिवार को वह पत्नी के साथ गांव गेहूं काटने के लिए गए थे। इसी दौरान घर में घुसे चोर 30 हजार रुपये नगद अन्य सामान चुरा ले गए। जवाहरलाल के साढू के बेटे सुमित ने बताया कि उनकी बहू लक्ष्मी की शादी दो साल पहले हुई थी। जाजमऊ के नई बस्ती स्थित घर बनवाने की वजह से उन्होंने दहेज का पूरा समान जवाहरलाल के घर पर रख दिया था। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये, 40 हजार के कीमती बर्तन, 35 हजार की साड़ियां और कपड़े, 30 हजार नगद और उनके ससुर के 35 हजार के अन्य सामान चोर चुरा कर फरार हो गए। घटना के बाद चोर अलमारी में रखे दो हजार के सिक्के जमीन पर फेंककर भाग निकले। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि एक शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जो घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही अपना मुंह छिपाता नजर आ रहा है। चोरों की तलाश में टीम लगी हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh