Advertisement

किदवई नगर स्थित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा किदवई पार्क में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया

कानपुर। किदवई नगर स्थित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा किदवई पार्क में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की भव्य धुनुची आरती के साथ हुई। इस दौरान भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धुनुची आरती के बाद डांडिया उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप आदित्य त्रिवेदी क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अपनी पत्नी के साथ मां दुर्गा पूजा पांडाल में डांडिया उत्सव का दीपप्रज्वलन कर शुभारंभ किया।, पूजा पांडाल में सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई थी। उत्सव में लोगों ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। सांसद रमेश अवस्थी और किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी ने माता दुर्गा की आरती की। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन ने दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक बढ़ा दी। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। दुर्गा पूजा किदवई पार्क में आयोजित इस उत्सव ने नवरात्रि के उल्लास को और खास बना दिया। कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारी चेयरमैन उग्रसेन सिंह, महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, शुभांकर मुखर्जी, प्रदीप केडिया, वीरेंद्र गुप्ता, देवदत्त बक्शी, उत्तम शाहा, पंकज यादव, अजय योगी, शिवम सेठ, हार्दिक, नकुल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh