ऑल इंडिया फिल्म्स एंड फ्रेटरनिटी एसोसिएशन एवं श्री पूर्वी माता दुर्गा मंदिर के तत्वावधान दुर्गा अष्टमी के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत मातृशक्ति सम्मान एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर राकेश शुक्ल , इंस्पेक्टर संजय पांडे , सब इंस्पेक्टर पूनम , सब इंस्पेक्टर प्रज्ञा मिश्रा, रहे । कार्यक्रम की शुरुआत भानु प्रकाश शुक्ल के गीत मैली चादर ओढ के कैसे भक्ति गीत, गगन शुक्ल ने तूने मुझे बुलाया शेर वालिए गाकर प्रांगण को झूमने पर मजबूर कर दिया , दीपक शिरोमणि ने ये चमक दे धमक , छोटे बच्चों में शानवी ने भक्ति नृत्य पर एवं उत्कर्ष शिरोमणि ने नन्हा मुन्ना राही हूं गीत ने प्रांगण को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया ।
मात्र शक्तियों के सम्मान की श्रृंखला में सब इंस्पेक्टर पूनम ,सब इंस्पेक्टर प्रज्ञा मिश्रा एवं विंग कमांडर राकेश शुक्ल के द्वारा शहीद कैप्टन आयुष यादव के पिता श्री अरुणकांत यादव जी को सम्मानित किया गया तदोपरांत पंद्रह मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें सुनीता शर्मा ( रिटायर्ड अध्यापक),ममता सिंह मिश्रा , कृष्णा शर्मा (समाजसेवी )भावना भाटिया (पत्रकार) पार्वती ,राधिका, लक्ष्मी आदि को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । साथ ही पूर्व सैनिकों एम डब्ल्यू ओ जी सिंह (85 वर्ष ) श्री एन पी सिंह ( रिटायर्ड सूबेदार) जे डब्ल्यू ओ रितेश राय के साथ ही समाजसेवी शर्मा शिक्षक एवं पत्रकार दिलीप कुमार मिश्रा को भी सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके योगदान को सम्मान देना सभी काहै दायित्व है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ल ने आयोजन के माध्यम से नारी सम्मान, महिला सुरक्षा और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
मातृशक्ति सम्मान एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन


















