Advertisement

विजयदशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन

कानपुर नगर। बिरहाना रोड स्थित खत्री धर्मशाला में विजयदशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन कानपुर खत्री सभा द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। सबसे पहले प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आए हुए सभी महानुभावों को तिलक करके एवं शास्त्रों को तिलक करके विधि विधान से सभी शस्त्रों की पूजा की गई। और प्रभु श्री राम से सभी भक्तों ने सुख समृद्धि मांगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं महाराजपुर विधानसभा के विधायक सतीश सुहाना थे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय खत्री सभा के अध्यक्ष अमित खत्री रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को शास्त्र पढ़ने के साथ-साथ शस्त्र में भी पारंगत होना चाहिए। संरक्षक विजय कपूर खत्री सभा की अध्यक्ष गीता टंडन निवर्तमान अध्यक्ष विनय माधव खन्ना वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल टंडन सागर उपाध्यक्ष नेहा सहगल सुधीर मेहरोत्रा राकेश मेहरोत्रा महिला मोर्चा की अध्यक्ष निम्मी खन्ना ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विनय माधव खन्ना ने किया। अमित खन्ना आगरा, झांसी प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सहगल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh