Advertisement

दशहरा मेले में हीलियम सिलेंडर फटा, चार घायल

कानपुर। दशहरा मेले के दौरान सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे गुब्बारों में गैस भरने वाला हीलियम सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

हादसे में सिलेंडर संचालक भी घायल हुआ है, जिसे बेहतर उपचार के लिए हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh