Advertisement

छात्राओं के सेल्फ डिफेंस हेतु,कार्यशाला का किया गया ,आयोजन।

आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में कानपुर नगर पुलिस , रामजनकी मेमोरियल फाउंडेशन एवं मुस्कुराए कानपुर मूवमेंट द्वारा छात्राओं के सेल्फ डिफेंस हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया l
कार्यशाला का शुभारंभ चीफ एंप्लॉयमेंट ब्यूरो डॉ सुधांशु राय और एनसीसी प्रभारी डॉ अर्पणा कटियार द्वारा किया गया l
मुख्य अतिथि डॉ सुधांशु राय ने कहा आज के समय में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए दक्ष होना आवश्यक है जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ता है इसके साथ ही साथ व्यक्तित्व विकास भी अत्यंत आवश्यक है l व्यक्तित्व क्षमता से भी छात्राएं अपने ऊपर किसी को हावी नहीं होने देंगी l
एनसीसी प्रभारी डॉ अर्पणा कटियार ने कहा इस तरह के कार्यक्रम हमारे विश्वविद्यालय और विशेष रूप से छात्रावास में निरंतर आयोजित किए जाएंगे l राम जानकी फाउंडेशन के अमित बाजपेई ने कानपुर पुलिस और मुस्कुराए कानपुर के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करें l
पिंक चौकी की संघमित्र और अफसाना ने महिला कानून, सुरक्षा का अधिकार एवं अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी | अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी अंजलि ने सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया l
इस अवसर पर छात्रावास की वार्डन कोऑर्डिनेटर डॉ बार्शी सिंह, डॉ कल्पना अग्निहोत्री सागर, पोरवाल श्रिया सारस्वत एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh